Assam News: असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने एक साथ 88 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगी थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे।
जालुकबारी से सीएम हिमंता बिस्व सरमा समेत कई दिग्गजों को टिकट
बीजेपीने जालुकबारी सीट से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास और मंडिया से बादल चंद्र आर्य पर भी भरोसा जताया है।
गुवाहाटी और आसपास की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय
गुवाहाटीऔर आसपास के क्षेत्रों में पार्टी ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी और गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास को मैदान में उतारा गया है।
पीयूष हाजरिका और रामेश्वर तेली समेत इन नामों पर लगी मुहर
बीजेपीने जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रमा कांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा से शशि कांत दास और होजाई से शिलादित्य देव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में लामडिंग से सिबू मिश्रा, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, बरछला से रितु बरन सरमा, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास और बेहाली से मुनींद्र दास को टिकट दिया गया है।
बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा, गोहपुर से उत्पल बोरा, रोंगोनदी से ऋषिराज हाजरिका, लखीमपुर से मानब डेका, ढकुआखाना से नबा कुमार दलेई और धेमाजी से डॉ. रनोज पेगु भी बीजेपी के उम्मीदवार हैं। पार्टी ने जोनाई से भुबन पेगु, सदिया से बलिन चेतिया, डुम डुमा से रूपेश गोवाला, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, डिगबोई से सुरेन फुकन, माकुम से संजय किशन, तिनसुकिया से पुलक गोहाई, चबुआ-लाहोवाल से बिनोद हाजरिका, डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन, खोवांग से चक्रधर गगोई और दुलियाजान से रामेश्वर तेली को प्रत्याशी घोषित किया है।


