
भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति: राजीव कुमार (Rajiv Kumar) 15 मई से संभालेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त पदभार
RIGHT NEWS INDIA: भारत के राष्ट्रपति ने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है जो 15 मई से पदभार संभालेंगे। राजीव कुमार सुशील चंद्रा की जगह लेंगे। जिन्होंने अभी हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव कराए थे।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ट्वीट कर लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 324 सेक्शन-2 के मुताबित, राष्ट्रपति राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। मेरी ओर से राजीव कुमार को शुभकामनाएं। राजीव कुमार नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं।