Kangra News: गांव लोअर बठरा के आंगनवाड़ी स्टाफ ने डोर टू डोर जाकर गांव बठरा के स्थानीय लोगो को पोषण आहार अभियान से जागरूक किया। जिसमे आंगनवाड़ी वर्कर शारदा देवी, हेल्पर मथुरा देवी व ALMSC प्रधान वंदना देवी शामिल रहे। और गांव वासियो को फल सब्जियों के फायदे भी बताए। बताया की आहार में हमें ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों के आहार की स्वस्थ जीवन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
फल और सब्जियों के नियमित सेवन से हमारे स्वास्थ्य और शरीर की आंतरिक प्रणाली तो मजबूत होती ही है साथ में हमारी पाचन शक्ति भी बढ़ती है जो पोषण प्रदान करने के अतिरिक्त हमे अनेक रोगों से बचाने में भी सहायक होती है। आंगनवाड़ी के स्टाफ ने पोषण आहार के बारे में विस्तार में भी बताया भोजन हमारे शरीर को पोषित करता है।

भोजन कहा जाने वाला हर पदार्थ भिन्न-भिन्न पोषण योग्यता एवं क्षमता रखता है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए निश्चित मात्रा में पोषण की आवश्यकता होती है। पोषण से अभिप्राय है की ग्रहण किये गये भोजन द्वारा आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। बताया कि शरीर द्वारा ग्रहण किए गए व पचाए गए सभी भोजन पदार्थ इंसान की शारीरिक वृद्धि और विकास की प्रगति में सहायक है। साथ में घर के आसपास साफ सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया को अपने घर के आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखे और पेड़ पौधे भी लगाए जिससे की वातावरण भी साफ रहेगा और हमारा गांव कचरा मुक्त भी रहेगा और साथ में वातावरण भी साफ सुथरा रहेगा।