New Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। Air India की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा। विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई। राहत की बात यह है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मुंबई जा रहा था विमान
यह घटना Air India की फ्लाइट नंबर AI887 के साथ हुई। यह विमान दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। टेक ऑफ के कुछ ही मिनट बाद इसमें तकनीकी समस्या का पता चला। सुरक्षा को देखते हुए विमान को आगे ले जाने के बजाय वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया गया।
SOP के तहत हुई लैंडिंग
Air India के प्रवक्ता ने इस मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत विमान को वापस बुलाया गया। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। एयरलाइन प्रशासन यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए दूसरी फ्लाइट या वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है।
