26.1 C
Delhi
शनिवार, जून 3, 2023
spot_imgspot_img

आखिर क्यों इस देश की प्रमुख एयरलाइन ने देश के राष्ट्रपति की उड़ान पर लगाई रोक

Click to Open

Published on:

Click to Open

Georgia: जॉर्जिया की राष्ट्रीय एयरलाइन जॉर्जियाई एयरवेज ने अपने ही देश के राष्ट्रपति के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। बता दें कि राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली ने कहा था कि वह रूस की उड़ानों को फिर से शुरू करने पर एयरलाइन का बहिष्कार करेंगी। रूस की TASS समाचार एजेंसी ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

रूस ने हटाया चार साल का प्रतिबंध

रूस ने इस महीने घोषणा की कि वह जॉर्जिया के साथ सीधी उड़ानों पर चार साल पुराना प्रतिबंध हटा रहा है। साथ ही रूस की यात्रा करने वाले जॉर्जियाई लोगों के लिए दशकों पुरानी वीजा आवश्यकता को भी हटा दिया है। राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली ने जॉर्जियाई अधिकारियों से रूसी पहल को विफल करने का आग्रह किया था।

Click to Open

निजी तौर पर स्वामित्व वाली जॉर्जियाई एयरवेज के संस्थापक तमाज गयशविली ने कहा कि जब तक वह जॉर्जियाई लोगों के सामने माफी नहीं मांगती तब तक उस पर प्रतिबंध लगा रहेगा। हालांकि, इसको लेकर जौराबिचविली की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राष्ट्रपति जौराबिचविली की चेतावनी

जॉर्जियाई अधिकारियों ने उड़ानों की बहाली का स्वागत किया और रविवार को मध्य त्बिलिसी में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। कई जॉर्जियाई मॉस्को के साथ किसी भी तरह के मेल-मिलाप का विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि जॉर्जियाई सरकार ने हाल के वर्षों में मास्को के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए काम किया और यूक्रेन में युद्ध पर रूस पर प्रतिबंध लगाने से भी इनकार कर दिया था। राष्ट्रपति जौराबिचविली ने चेतावनी दी है कि रूस के साथ गहरे संबंध एक दिन यूरोपीय संघ की देश की संभावनाओं को खतरे में डाल सकते हैं।

Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open