मंगलवार, जनवरी 13, 2026
10.3 C
London

150 साल बाद स्पेन की गद्दी पर बैठेगी एक ‘रानी’, अकेले लड़ाकू विमान उड़ाकर दुनिया को चौंकाया!

Madrid News: स्पेन के इतिहास में 150 साल बाद एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राजकुमारी लियोनोर देश की अगली शासक बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 1800 के दशक में रानी इसाबेल द्वितीय के बाद यह पहला मौका होगा, जब कोई महिला स्पेन की गद्दी संभालेगी। 20 साल की लियोनोर राजा फिलिप और रानी लेटिजिया की बेटी हैं। वह अपनी बहादुरी और कड़े सैन्य प्रशिक्षण के कारण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

उत्तराधिकार का कड़ा कानून और ट्रेनिंग

स्पेन में राजगद्दी के वारिस के लिए नियम बहुत सख्त हैं। कानून के मुताबिक, भविष्य के राजा या रानी को सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों की ट्रेनिंग लेनी अनिवार्य है। लियोनोर का जन्म 2005 में हुआ था, जो अपनी बहन सोफिया से बड़ी हैं, इसलिए वह सिंहासन की हकदार हैं। लियोनोर ने वेल्स के कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह केवल एक राजकुमारी नहीं हैं, बल्कि एक बहुभाषी विद्वान भी हैं। उन्हें स्पेनिश, अंग्रेजी, फ्रेंच, अरबी और मंदारिन जैसी कई भाषाएं आती हैं।

यह भी पढ़ें:  डोनाल्ड ट्रंप: वेनेजुएला के 'कार्यवाहक राष्ट्रपति' होने का दावा, तेल और दबाव की कहानी

समुद्र में 17000 मील का सफर

देश की भावी ‘कमांडर इन चीफ’ बनने के लिए लियोनोर ने कड़ी मेहनत की है। उनकी ट्रेनिंग 2023 में जरागोजा में शुरू हुई थी। साल 2024 में उन्होंने नेवी की ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्होंने ‘जुआन सेबेस्टियन डी एल्कानो’ जहाज पर सवार होकर इतिहास रच दिया। राजकुमारी ने समुद्र में 140 दिनों तक रहकर 17,000 मील की यात्रा पूरी की। इस सफर में उन्होंने अटलांटिक महासागर को पार किया और दक्षिण अमेरिका से लेकर न्यूयॉर्क तक का सफर तय किया।

अकेले विमान उड़ाकर रचा इतिहास

लियोनोर ने सिर्फ समुद्र ही नहीं, आसमान में भी अपनी ताकत दिखाई है। दिसंबर 2025 में उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया। राजकुमारी ने ‘पिटालस पीसी 21’ विमान में अकेले उड़ान भरी। वह ऐसा करने वाली स्पेनिश शाही परिवार की पहली महिला बन गई हैं। मर्सिया में वायु सेना की ट्रेनिंग के दौरान उनके इस जज्बे का जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें:  DRDO 'ध्वनि' हाइपरसोनिक मिसाइल: 7400 किमी/घंटा की रफ्तार से दुश्मन रक्षा प्रणाली को चकमा देगी, 2026 में फ्लाइट ट्रायल

गोल्ड मेडल से होंगी सम्मानित

मर्सिया में अपनी बेहतरीन वायु सेना ट्रेनिंग के लिए लियोनोर को गोल्ड मेडल मिलना तय माना जा रहा है। यह स्पेन की आर्मड फोर्स में सबसे बड़ा सम्मान है। यह उपलब्धि बताती है कि लियोनोर भविष्य में स्पेन की सेना का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। जनरल फ्रेंको की तानाशाही के बाद जिस लोकतंत्र की नींव राजा जुआन कार्लोस प्रथम ने रखी थी, उसे अब उनकी पोती लियोनोर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

Hot this week

सफल होना है तो भूलकर भी इन 5 जगहों पर न रखें कदम, वरना बर्बाद हो जाएगा जीवन!

New Delhi: आचार्य चाणक्य को भारत के महानतम राजनीतिज्ञ...

Related News

Popular Categories