बुधवार, दिसम्बर 24, 2025

Aadhaar Card: विज्ञान भी फेल? जुड़वा भाइयों के फिंगरप्रिंट निकले एक जैसे, अधिकारी हैरान

Share

Kanpur News: कुदरत का करिश्मा कई बार विज्ञान के लिए भी चुनौती बन जाता है। कानपुर में दो जुड़वा भाइयों ने बायोमेट्रिक सिस्टम को ही भ्रमित कर दिया है। इन दोनों भाइयों के फिंगरप्रिंट और आंखों की रेटिना बिल्कुल एक जैसी निकली है। इस दुर्लभ समानता के कारण उनका Aadhaar Card अपडेट नहीं हो पा रहा है। मशीन दोनों भाइयों में अंतर ही नहीं कर पा रही है।

सिस्टम नहीं कर पा रहा दोनों में फर्क

कानपुर के प्रबल मिश्रा और पवित्र मिश्रा इन दिनों चर्चा में हैं। Aadhaar Card सेंटर पर जब बायोमेट्रिक जांच हुई, तो सिस्टम चकरा गया। अगर प्रबल अपना अंगूठा लगाता है, तो मशीन पवित्र की डीटेल्स खोल देती है। दोनों का बायोमेट्रिक डेटा इतना मिलता-जुलता है कि कंप्यूटर उन्हें एक ही व्यक्ति मान रहा है। इस वजह से उनका जरूरी सरकारी काम अटक गया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश: कब्र से निकाली लाश, मोबाइल ने खोला मौत का राज, पत्नी पर गंभीर आरोप

एक का बनता है, दूसरे का हो जाता है रद्द

भाइयों के पिता पवन मिश्रा ने बताया कि वे 10 साल की उम्र में बच्चों का Aadhaar Card अपडेट कराने गए थे। जब एक बच्चे का अपडेट होता है, तो दूसरे का आधार कार्ड अपने आप अमान्य हो जाता है। उन्होंने तीन बार प्रयास किया, लेकिन हर बार यही समस्या आई। कर्मचारी बताते हैं कि दोनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन हूबहू एक जैसे होने से सिस्टम एरर दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: देवस्थलों के नजदीक बनने वाली सड़कों पर रोक की मांग, समिति ने बताया आपदा का कारण

विशेषज्ञों के लिए भी अनोखा मामला

यह घटना Aadhaar Card विशेषज्ञों के लिए भी नई है। आमतौर पर जुड़वा बच्चों के फिंगरप्रिंट 55 से 74 प्रतिशत तक मिल सकते हैं। लेकिन, प्रबल और पवित्र के मामले में यह समानता लगभग 100 प्रतिशत है। अब अधिकारी इस तकनीकी समस्या का हल खोजने में जुटे हैं। फिलहाल यह मामला पूरे प्रदेश में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News