Mandi News: निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भवाणा में सुरंग नंबर 5 में रविवार सुबह पशुओं के साथ सुंदरनगर जा रही महिला को गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस थाना सुंदरनगर में वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
पंजाब की रहने वाली महिला रविवार सुबह मवेशियों के साथ भवाणा सुरंग से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसे मृत करार दे दिया गया।
महिला की पहचान बसीरा (45) पत्नी ओलासी, निवासी रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। प्रशासन ने महिला के पति को फौरी सहायता के तौर पर 20 हजार की राशि दी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।