सोमवार, जनवरी 12, 2026
7.7 C
London

पति के सामने ही 2 प्रेमियों के साथ रहती है पत्नी, 53 की उम्र में ऐसी है ये अनोखी लव स्टोरी

USA News: रिश्तों की दुनिया में कई बार बेहद अजीब मामले सामने आते हैं। अमेरिका से एक ऐसी ही अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक 53 साल की महिला अपने पति के साथ रहते हुए भी दो अन्य पुरुषों को डेट कर रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला के पति को इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है। यह खुलासा खुद महिला लेखिका ने किया है। यह कहानी पारंपरिक शादी के नियमों को चुनौती देती है।

खुली किताब की तरह है यह रिश्ता

मॉली रोडन विंटर एक मशहूर लेखिका हैं। उनकी शादी को 26 साल हो चुके हैं। वे अपनी इस अनोखी लव स्टोरी को ‘पॉलीएमरस’ लाइफस्टाइल कहती हैं। उन्होंने बताया कि इस फैसले ने उनकी शादी को टूटने से बचाया है। स्पेनिश अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के राज खोले। वे मानती हैं कि इस ओपन रिलेशनशिप ने उनके जीवन को काफी संतुलित बनाया है। उनके पति और बॉयफ्रेंड्स को एक-दूसरे से कोई परेशानी नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Donald Trump: दुनिया बदलने का ट्रंप का 'C-5' प्लान, भारत को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

बार में हुई मुलाकात से बदली जिंदगी

शादी के करीब 10 साल बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। मॉली एक रात बार में अपने दोस्तों के साथ थीं। वहां उन्हें एक शख्स से काफी आकर्षण महसूस हुआ। उन्होंने घर आकर अपने पति को सब सच बता दिया। पति ने उन्हें उस शख्स के साथ रिश्ता रखने की छूट दे दी। यहीं से उनकी अनोखी लव स्टोरी में ‘ओपन मैरिज’ की शुरुआत हुई। मॉली मानती हैं कि यह रास्ता आसान नहीं था, लेकिन वे आज खुश हैं।

पति के अलावा दो बॉयफ्रेंड से प्यार

शुरुआत में पति-पत्नी ने रिश्ते बचाने के लिए कुछ सख्त नियम बनाए थे। तय हुआ था कि किसी से भावनात्मक लगाव नहीं रखेंगे। लेकिन समय के साथ नियम टूटे और दूसरे पार्टनर से प्यार हो गया। मॉली कहती हैं कि अब उनके पति के अलावा दो बॉयफ्रेंड हैं। वे सभी से प्यार करती हैं। इस अनोखी लव स्टोरी में पारदर्शिता और संवाद ने भरोसे को पहले से ज्यादा बढ़ाया है। वे पति के साथ अच्छे दोस्त की तरह रहती हैं।

यह भी पढ़ें:  ग्रेटा थनबर्ग: बालों से पकड़ कर घसीटा, मारपीट की और इजरायली झंडा चूमने पर किया मजबूर; एक्टिविस्ट के बयान से मचा हड़कंप

बच्चों को भी पता है मां का सच

मॉली के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 20 और 23 साल है। जब बच्चों को माता-पिता के इस फैसले का पता चला तो वे डर गए थे। उस समय उनकी उम्र महज 13 और 14 साल थी। बाद में उन्होंने देखा कि परिवार और शादी पहले जैसी ही मजबूत है। इसके बाद बच्चों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। मॉली का एक बॉयफ्रेंड ऑस्ट्रेलिया में रहता है। वे पिछले पांच साल से साथ हैं।

Hot this week

पीएम मोदी का भावुक सन्देश: सोमनाथ मंदिर पर हमलों के 1000 साल बाद भी नहीं डगमगाई आस्था

National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व'...

Related News

Popular Categories