रविवार, जनवरी 4, 2026
3.3 C
London

जेल में शुरू हुई लव स्टोरी, अब पत्नी संग गिरफ्तार हुए वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति Nicolas Maduro

Venezuela News: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति Nicolas Maduro और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को हिरासत में लेकर देश से बाहर भेज दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मादुरो पर भ्रष्टाचार और ड्रग्स रैकेट को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है। सत्ता के इस अंत के साथ ही Nicolas Maduro की दिलचस्प प्रेम कहानी भी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

जेल में हुई थी पहली मुलाकात

Nicolas Maduro और सिलिया की लव स्टोरी 1990 के दशक में शुरू हुई थी। उस समय वेनेजुएला की राजनीति बड़े बदलावों से गुजर रही थी। मादुरो पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के कट्टर समर्थक थे। शावेज उन दिनों जेल में बंद थे। मादुरो अक्सर उनसे जेल में मिलने जाते थे। सिलिया फ्लोर्स उस समय शावेज की कानूनी टीम का हिस्सा थीं। इसी दौरान जेल में मादुरो और सिलिया की पहली मुलाकात हुई थी।

यह भी पढ़ें:  अदालत अवमानना: प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका, जानें क्या है पूरा मामला

संघर्ष के बीच परवान चढ़ा प्यार

राजनीतिक संघर्ष और आंदोलन के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। दोनों की विचारधारा एक थी, इसलिए दिल भी मिल गए। यह कपल करीब 10 साल से ज्यादा समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। साल 2013 में ह्यूगो शावेज का निधन हुआ। इसके बाद Nicolas Maduro वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने। उसी साल दोनों ने आधिकारिक रूप से शादी कर ली। सिलिया देश की फर्स्ट लेडी बनीं और सत्ता में उनकी ताकत बढ़ती गई।

पत्नी के कारण विवादों में घिरे मादुरो

शादी के बाद सिलिया का सरकार में दखल बढ़ता गया। आलोचक उन्हें “फर्स्ट कॉम्बैटेंट” कहने लगे। उन पर अपने परिवार के सदस्यों को सरकारी पद देने के आरोप लगे। विपक्षी दलों ने इसे भाई-भतीजावाद करार दिया। साल 2015 में ‘नार्को-नेफ्यूज’ कांड ने Nicolas Maduro की छवि को भारी नुकसान पहुँचाया। सिलिया के दो भतीजों को अमेरिका में कोकीन तस्करी की साजिश में पकड़ा गया था। अमेरिका ने भ्रष्टाचार के आरोपों में सिलिया फ्लोर्स पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:  7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को होली पर लगेगा झटका? 7 साल में सबसे कम होगा DA Hike!

Hot this week

Afghanistan: सूखा खत्म लेकिन मौत बनकर आई बारिश! एक ही परिवार के 5 लोग दफन, 17 की गई जान

Afghanistan News: अफगानिस्तान में मौसम की पहली बारिश राहत...

Related News

Popular Categories