गुरूवार, जनवरी 15, 2026
8.3 C
London

मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी और सियासी हलचल, महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से पहले जान लें ये बड़ी खबरें

National News: आज देश भर में मकर संक्रांति की धूम है और श्रद्धालु नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर निकायों के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजनीति के लिहाज से भी आज का दिन काफी अहम है। बसपा सुप्रीमो मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब और राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट में भी आज कई बड़े मामलों पर सुनवाई होने वाली है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव और वोटिंग

महाराष्ट्र में आज सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीएमसी और अन्य 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डाल रही है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन चुनावों के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। सभी पार्टियों की नजरें इन नतीजों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार चुनाव: पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी द प्लूरल्स पार्टी से की बिग बैंग एंट्री, जानें कहां से हुई है शिक्षा

मकर संक्रांति पर स्नान और दान का महत्व

देश भर में आज मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन स्नान और दान करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस परंपरा का निर्वहन करेंगे। सीएम योगी आज महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित करेंगे।

राष्ट्रपति का दौरा और मायावती का जन्मदिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय दौरे पर पंजाब और राजस्थान जा रही हैं। वह आज अमृतसर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति वहां गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। उधर, उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी आज हलचल रहेगी। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अकाल तख्त के सामने पेश होंगे।

यह भी पढ़ें:  Indresh Upadhyay: कल लेंगे सात फेरे, शादी में पहुंचेंगे बागेश्वर बाबा, देखें डिटेल्स

सुप्रीम कोर्ट में आज की अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज कई महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई होगी। आई-पैक (I-PAC) दफ्तर में रेड के मामले में ईडी (ED) की याचिका पर कोर्ट विचार करेगा। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच इस मामले को सुनेगी। इसके अलावा, साउथ के सुपरस्टार विजय की तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ से जुड़ा मामला भी कोर्ट में है। फिल्म निर्माता ने मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती दी है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

Hot this week

धर्मशाला छात्रा मौत मामला: वो ‘एक’ रिपोर्ट खोलेगी राज, रैगिंग या बीमारी? 19 को आएगा सच!

Himachal News: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत...

Related News

Popular Categories