सोमवार, जनवरी 19, 2026
7.5 C
London

स्पेन में मौत का तांडव: दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 21 की मौत से मचा हाहाकार

Spain News: स्पेन में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहाँ दो हाई-स्पीड ट्रेनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भयानक दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है। यह हादसा दक्षिणी स्पेन के कॉर्डोबा शहर के पास हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेनों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

कैसे हुआ यह भयानक हादसा?

अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना अदमूज इलाके में हुई है। एक हाई-स्पीड ट्रेन मलागा से राजधानी मैड्रिड जा रही थी। अचानक यह ट्रेन अनियंत्रित होकर पटरी से उतर गई। उसी समय दूसरी ओर से भी एक ट्रेन आ रही थी। दूसरी ट्रेन मैड्रिड से हुएल्वा की तरफ जा रही थी। पटरी से उतरी ट्रेन सीधे दूसरी ट्रेन से जा टकराई। इस भिड़ंत से दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। डिब्बों के अंदर यात्री बुरी तरह फंस गए थे।

यह भी पढ़ें:  मीटिंग के बीच जापान की PM ने माइक थाम गाया गाना, मेलोनी के लिए किया ऐसा सरप्राइज, दुनिया कर रही तारीफ

मौत का आंकड़ा बढ़ने का डर

अंडालूसिया प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो सैन्ज ने स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में करीब 300 यात्री सवार थे। प्रशासन को डर है कि 21 लोगों की मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बचाव दल ने मलबे से लोगों को बाहर निकाला है। अभी तक 73 घायल यात्रियों को छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ यात्रियों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  ट्रंप का दावा: सात लड़ाकु विमान पहले ही गिराए जा चुके थे, भारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध को मैंने टाला

देवदूत बनकर पहुंचे स्थानीय लोग

यह हादसा एक ऐसे इलाके में हुआ है जहां पहुंचना बेहद मुश्किल है। क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख मारिया बेलेन मोया रोजास ने हालात की गंभीरता बताई। उन्होंने कहा कि दुर्गम रास्ता होने के कारण अधिकारियों को राहत पहुंचाने में काफी परेशानी हुई। हालांकि, स्थानीय लोग मदद के लिए तुरंत आगे आए। ग्रामीणों ने पीड़ितों के लिए कंबल और पानी की व्यवस्था की। उन्होंने फंसे हुए लोगों को निकालने में भी मदद की।
यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। रेलवे प्रबंधन (ADIF) ने घोषणा की है कि मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच सोमवार को ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी।

Hot this week

Related News

Popular Categories