बुधवार, जनवरी 14, 2026
4.2 C
London

लंदन में 14 साल की बच्ची से ग्रूमिंग गैंग ने की दरिंदगी, पुलिस हुई फेल तो सिखों ने सिखाया सबक, थर-थर कांपे आरोपी

London News: ब्रिटेन में ‘ग्रूमिंग गैंग’ का आतंक अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। लंदन के हाउसलो इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पाकिस्तानी गैंग ने 14 साल की सिख लड़की को अगवा कर लिया। जब पुलिस मदद करने में नाकाम रही, तो सिख समुदाय ने खुद मोर्चा संभाला। करीब 200 लोगों की भीड़ ने आरोपियों के ठिकाने को घेर लिया। समुदाय के गुस्से को देख आरोपियों को डरकर लड़की को रिहा करना पड़ा।

‘बोले सो निहाल’ के नारों से गूंजा इलाका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की विफलता देख सिख समुदाय सड़कों पर उतर आया। वेस्ट लंदन में देखते ही देखते 200 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने उस फ्लैट को चारों तरफ से घेर लिया जहां बच्ची को कैद किया गया था। वहां घंटों तक ‘बोले सो निहाल’ के जयकारे लगते रहे। भीड़ का रौद्र रूप देखकर फ्लैट के अंदर मौजूद अपराधी डर गए और उन्होंने लड़की को आजाद कर दिया।

यह भी पढ़ें:  गणेश मूर्ति विवाद: इंदौर में तीन मूर्तिकार गिरफ्तार, बजरंग दल की थी शिकायत; जानें क्यों

फ्लैट में घंटों चली हैवानियत

लड़की के बाहर आने के बाद जो सच सामने आया, उसने सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी युवक ने पहले लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे अगवा कर शहर के बीचों-बीच एक फ्लैट में ले जाया गया। वहां 5 से 6 लोगों ने उसके साथ मिलकर घंटों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। हैरान करने वाली बात यह है कि शहर के बीच में होने के बाद भी किसी को इसकी खबर नहीं लगी।

गैर-मुस्लिम लड़कियों को बनाते हैं निशाना

ब्रिटेन में पाकिस्तानी ‘ग्रूमिंग गैंग’ का यह पैटर्न बन चुका है। अपराधी अक्सर 11 से 16 साल की गैर-मुस्लिम लड़कियों को टारगेट करते हैं। शुरुआत में ये खुद को अमीर और केयरिंग दिखाते हैं। एक बार जब लड़कियां इनके जाल में फंस जाती हैं, तो उन्हें ड्रग्स दी जाती है। इसके बाद उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते हैं और ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता है।

यह भी पढ़ें:  Himachal News: शिमला के रोहड़ू में 164 ग्राम चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

एलन मस्क ने भी उठाए सवाल

इस गंभीर मुद्दे पर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी हाल ही में इस पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन में अब कानून का राज नहीं, बल्कि इन गैंग्स का खौफ चलता है। यह घटना वहां की कानून व्यवस्था पर एक और बड़ा सवालिया निशान है।

Hot this week

Himachal News: खुली सिगरेट बेचने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 5000 का भारी जुर्माना!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशा रोकने के...

Related News

Popular Categories