India News: भारत के निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च 2026 को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
मई-जून में खत्म हो रहा कार्यकाल
इन सभीराज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने चार राज्यों और पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां भी जारी कर दी हैं, जो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार की गई थीं।


