पाकिस्तान के हवाई हमलों से दहला अफगानिस्तान, भारत ने लिया कड़ा एक्शन, मची खलबली

New Delhi News: दुनिया में पहले से ही ईरान और इजराइल युद्ध से तबाही मची है। अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी भयंकर जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात काबुल और कंधार समेत कई अफगान शहरों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कई बेगुनाह नागरिक मारे गए हैं। भारत ने पाकिस्तान की इस हरकत पर कड़ा ऐतराज जताया है। भारत ने इसे एक संप्रभु देश के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई माना है। दोनों देशों के बीच पिछले एक महीने से तनाव जारी है।

भारत ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की इस आक्रामक कार्रवाई की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत इन हवाई हमलों का कड़ा विरोध करता है। इन हमलों में आम लोगों की जान गई है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। भारत हमेशा अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है। किसी भी संप्रभु देश की सीमा में घुसकर ऐसा हमला बिल्कुल गलत है।

अफगान सेना ने किया पलटवार

पाकिस्तान के हमलों के बाद अफगानिस्तान ने भी करारा जवाब दिया है। अफगान अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने खोस्त और नाहर प्रांत में भी बम बरसाए हैं। कंधार में एक बड़े तेल डिपो को भी निशाना बनाया गया। काबुल हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई। इस हमले में 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इसके बाद अफगान वायुसेना ने भी तुरंत कड़ा पलटवार किया। अफगानिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा के कोहत में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जबावी हमला किया है। पिछले एक महीने से दोनों देशों में लगातार ऐसे हमले हो रहे हैं।

Hot this week

Indian Navy Agniveer भर्ती 2026: SSR, MR और मेडिकल के लिए आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक भर सकते हैं फॉर्म

India News: भारतीय नौसेना में अग्निवीर (एसएसआर/एमआर) और एसएसआर...

Related Articles

Popular Categories