IPL 2026: RCB ने बनाया इतिहास, 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने का सबसे तेज रिकॉर्ड अपने नाम किया

- Advertisement -

IPL News: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। टीम ने अपने ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। जैकब डफी ने गेंद से कहर बरपाया, जबकि विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया।

आरसीबी ने बनाया आईपीएल का नया रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद नेपहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियां टीम के लिए अहम रहीं। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बना लिए। इस तरह आरसीबी ने आईपीएल में 200 प्लस रनों का लक्ष्य सबसे तेजी से हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2025 में यह लक्ष्य 15.5 ओवर में पूरा किया था।

- Advertisement -

विराट कोहली का धमाका, 4000 रन का किला भी फतह

विराट कोहलीने इस मैच में नाबाद 69 रन की पारी खेली। यह दूसरा मौका है जब उन्होंने आईपीएल सीजन के पहले मैच में नाबाद अर्धशतक लगाया है। इससे पहले 2025 में केकेआर के खिलाफ उन्होंने नाबाद 59 रन बनाए थे। कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रन चेज में अब तक 4027 रन बना लिए हैं। इस मामले में डेविड वॉर्नर (3285), रोहित शर्मा (3238) और शिखर धवन (2843) उनसे काफी पीछे हैं।

आईपीएल में सबसे तेज 200+ रन चेज करने वाली टीमें

आरसीबीने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15.4 ओवर में 203 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 15.5 ओवर में, 2024 में आरसीबी ने ही गुजरात के खिलाफ 16 ओवर में और 2023 में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ 16.3 ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी। आरसीबी की यह जीत आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत मानी जा रही है।

- Advertisement -

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories