Rajasthan News: प्रदेश के फतेहपुर शेखावाटी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की सात महिलाओं की मौत हो गई। यह दर्दनाक Rajasthan News पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। यह परिवार एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था। लेकिन, रास्ते में उनकी कार मौत का शिकार बन गई। एनएच-52 पर हुए इस हादसे ने पूरे गांव को मातम में डुबो दिया है।
ओवरटेक के चक्कर में खत्म हुआ परिवार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा हरसावा गांव के पास हुआ। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पहले पास से गुजर रही एक पिकअप से टकराई। इसके बाद वह बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से फंसी हुई महिलाओं को बाहर निकाला।
सास, 5 बहुएं और बेटी की दर्दनाक मौत
इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। मरने वालों में घर की बुजुर्ग सास मोहिनी देवी (80) शामिल हैं। उनके साथ पांच बहुएं- चंदा देवी, तुलसी देवी, बरखा देवी, आशा देवी, संतोष देवी और बेटी इंदिरा की भी जान चली गई। बरखा देवी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, कार चालक वसीम और एक महिला सोनू गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज एसके अस्पताल में चल रहा है।
ड्राइवर की लापरवाही ने छीन ली सांसें
रघुनाथपुरा गांव का यह परिवार लक्ष्मणगढ़ गया था। वहां मोहिनी देवी की ननद का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद वे लोग चार गाड़ियों में वापस लौट रहे थे। पुरुषों की गाड़ियां अलग थीं, जबकि महिलाएं इस कार में थीं। परिजनों ने बताया कि चलने से पहले ड्राइवर वसीम को धीरे गाड़ी चलाने के लिए कहा गया था। लेकिन उसने बात नहीं मानी। उसकी एक गलती और रफ्तार के जुनून ने सात जिंदगियों को खत्म कर दिया।
पूरे गांव में नहीं जले चूल्हे
सात अर्थियां एक साथ उठने की खबर से रघुनाथपुरा गांव में सन्नाटा पसर गया है। इस Rajasthan News ने हर किसी को झकझोर दिया। शोक के कारण गांव में रात को किसी के घर चूल्हा नहीं जला। मोहिनी देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका था। अब घर की धुरी मानी जाने वाली महिलाएं भी नहीं रहीं। संंतोष देवी के पति सब्जी बेचते हैं, जबकि तुलसी देवी के पति विदेश में मजदूरी करते हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

