23.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023

5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जो एंग्जायटी को काबू करने के लिए बन सकती हैं बेस्ट फ्रेंड

Herbs To Treat Anxiety: आज के समय में एंग्जायटी और तनाव लोगों में काफी बढ़ गया है। खराब लाइफस्टाइल और तनाव एंग्जायटी होने के कारण हो सकते हैं। लंबे समय तक एंग्जायटी रहने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती है।

एंग्जायटी या तनाव होने पर डॉक्टर की दवाई लेने के साथ आयुर्वेदिक हर्ब्स की भी मदद ली जा सकती हैं। यह हर्ब्स मानसिक तौर पर आराम देंगे और एंग्जायटी को कम करेंगे। इन हर्ब्स में तनाव कम करने वाले गुण, एंटी इन्फ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मानसिक रूप से शरीर को आराम देते हैं। इन हर्ब्स के सेवन से शरीर को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। कई बार तनाव रहने से बदन दर्द के साथ सिरदर्द भी रहने लगता है। ऐसे में इन हर्ब्स के सेवन से इन परेशानियों से भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं एंग्जायटी दूर करने के हर्ब्स के बारे में सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से।

- विज्ञापन -

अश्वागंधा

अश्वागंधा शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है। इसके सेवन से तनाव कम होने के साथ मानसिक तौर पर आराम मिलता है। यह हर्ब हार्मोन को संतुलन करने के साथ नींद की गुणवत्ता में भी सुधार लाता हैं। इसमें मौजूद एडाप्टोजेन तत्व तनाव से राहत देते हैं।

कैमोमाइल

कैमोमाइल शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने के साथ शरीर की थकावट को भी दूर करते हैं। इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है। इस हर्ब के सेवन से गहरी और अच्छी नींद आती है। इस चाय को नियमित पीने से एंग्जायटी में आराम मिलता है।

लैवेंडर

एक प्रकार का फूल होता है, जो एंग्जायटी को कम करने के साथ नींद को भी बेहतर करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर के हार्मोन्स को भी बैलेंस करता है। इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है या फिर इसके एसेंशियल ऑयल की बूंद शरीर पर लगाएं।

ब्राम्ही

ब्राम्ही शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती है। यह करने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। इसके सेवन से एंग्जायटी और तनाव से भी राहत मिलती है। इसके सेवन से नींद में भी सुधार होता है।

तुलसी

आयुर्वेद में तुलसी का बहुत महत्व होता है। यह मौसमी बीमारियों से बचाने के साथ एंग्जायटी और तनाव से भी राहत देती हैं। तुलसी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर को भी हेल्दी रखती है। इसकी चाय या काढ़ा बनाकर पीया जा सकता है।

एंग्जायटी से राहत के लिए इन हर्ब्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, चिकित्सक की सलाह के बिना इनका सेवन करने से बचें।

Share this News:

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े
- विज्ञापन -