गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
5.5 C
London

ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप, अमेरिका से तनाव के बीच परमाणु परीक्षण की आशंका

World News: अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी हिस्से में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जर्मनी के जीएफजेड अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था, जो इसे काफी संवेदनशील बनाता है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन इस भूकंप को परमाणु परीक्षण से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

तनाव के बीच बढ़ी निगरानी

इस क्षेत्र मेंपहले से ही तनावपूर्ण माहौल है और ईरान लगातार रॉकेट परीक्षण कर रहा है। ऐसे में हर भूकंपीय गतिविधि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम गहराई वाले इस भूकंप ने परमाणु परीक्षण की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Hot this week

Related News

Popular Categories