International News: ब्रिटेन की 45 वर्षीय सारा जोन्स-ग्रीन की जिंदगी की कहानी दिल दहला देने वाली है। उन्होंने पूरी जिंदगी अपनी शादी और सुहागरात का इंतजार किया। पर शादी के बाद भी वह कुंवारी दुल्हन बनी रहीं। मेडिकल जांच में पता चला कि सारा को माइक्रोपरफोरेट हाइमन नामक दुर्लभ बीमारी है।
यह समस्या तब होती है जब प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से खुला नहीं होता। सारा की मां को भी यही समस्या थी और उन्हें भी सर्जरी करवानी पड़ी थी। सारा एक ऐक्ट्रेस और मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं। उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी किसी पुरुष के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए।
बचपन के सदमे ने बदली जिंदगी
सारा बताती हैं कि बचपन में हुए यौन शोषण ने उनके मन में गहरा सदमा दिया था। वह पुरुषों के प्रति हमेशा डर महसूस करती थीं। उनका निर्णय उनके ईसाई विश्वासों और व्यक्तिगत सिद्धांतों से भी प्रभावित था। पर उनके मन में शादी और सुहागरात का खयाल हमेशा से था।
वह एक ऐसे पुरुष की तलाश में थीं जो उन्हें समझे। आखिरकार 45 की उम्र में उनका यह सपना पूरा हुआ। सारा और उनके पति मार्टिन की मुलाकात जनवरी 2020 में बंबल डेटिंग ऐप के जरिए हुई। दोनों एक ही उम्र के हैं।
पहले ही बता दिया था शर्त
सारा बताती हैं कि पहले ही चैट में उन्होंने मार्टिन को साफ कह दिया कि वह शादी तक वर्जिन रहना चाहती हैं। इस पर मार्टिन ने कहा कि यह उनका शरीर है और जो वह चाहेंगी वैसा ही होगा। यह सुनकर सारा को बड़ी राहत मिली।
कोविड लॉकडाउन की वजह से दोनों की पहली मुलाकात सितंबर 2020 में ही हो पाई। सारा कहती हैं कि वह मुलाकात ऐसी लगी जैसे किसी पुराने दोस्त से मिल रहे हों। साथ ही वह मार्टिन की तरफ आकर्षित भी हो गईं।
मार्टिन ने 14 फरवरी 2023 को एक रेस्तरां में घुटने टेककर सारा को प्रपोज किया। पर प्रपोजल के सिर्फ दो हफ्ते बाद ही सारा की मां का 72 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। डेढ़ साल बाद सितंबर 2024 में दोनों की शादी हुई।
सुहागरात में भयानक दर्द
शादी की रात जब दोनों ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो भयानक दर्द हुआ। मार्टिन कई बार कोशिश करते रहे पर हर बार असफल रहे। सारा बताती हैं कि इसके बाद वे दोनों ही रो पड़े। उन्होंने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया।
जांच में पता चला कि सारा को माइक्रोपरफोरेट हाइमन नामक दुर्लभ मेडिकल कंडीशन है। इस स्थिति में ऊतक मोटे हो जाते हैं। इससे प्राइवेट पार्ट खुल नहीं पाता। इस वजह से शादी के एक साल बाद भी सारा वर्जिन हैं।
दोनों 40 की उम्र पार कर चुके हैं और परिवार शुरू करना चाहते हैं। इसलिए वे जल्द ही सर्जरी कराने की योजना बना रहे हैं। सारा कहती हैं कि भले ही वे पूर्ण शारीरिक संबंध नहीं बना पाए हैं पर उनकी अंतरंगता और प्यार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है।
